Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडआपदा पीड़ितों की मद्द को उठे हाथ, शिवांसु जायसवाल ने अपनी टीम...

आपदा पीड़ितों की मद्द को उठे हाथ, शिवांसु जायसवाल ने अपनी टीम के साथ आपदा पीड़ितों को बांटा जरूरत का सामान

देहरादून। देहरादून के मालदेवता सरखेत क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई प्राकृतिक आपदा ने बड़ी तबाही मचाई। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोगों के मकान जमीदोंज हो गये। अपनों को खोने और सर से छत छिन जाने के बाद लोगों ने पंचायत भवनों में शरण ली हुई है। वहीं आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ विभिन्न संगठनों व संस्थाओं से मदद मिलने का क्रम जारी है। संगठनों ने पीड़ितों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में धनराशि जमा कराई तो कुछ संगठनों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का दुख दर्द बांटा।

देहरादून वॉर्ड नम्बर 30 डालनावाला दक्षिण, नया गांव के रहने वाले शिवांसु जायसवाल भी अपनी टीम के साथ आपदा पीड़ितों का दुखदर्द बांटने पहुंचे। शिवांसु जायसवाल ने फोल्डिंग पंलग, बिस्तर, आटा, दाल-चावल सहित घरेलू अपयोग का सामान दान दिया। इसके साथ ही जल्द और मद्द का आश्वासन भी आपदा पीड़ितो को दिया। शिवांसु जायसवाल के साथ उनके साथी आदित्य नेगी, पीयूष शर्मा, संस्कृति बिष्ट, अमन भारद्वाज, आयुष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

आपको बता दें कि शिवांसु जायसवाल लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए है। कोरोनाकाल में भी शिवांसु जायसवाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक निशुल्क भोजन पहुंचाया और बड़ी संख्या में लोगों को सूखा राशन भी उपलब्ध करवाया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES