Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडलैंसडौन में गुलदार ने किया सैनिक पर हमला, घायल हुए सैनिक का...

लैंसडौन में गुलदार ने किया सैनिक पर हमला, घायल हुए सैनिक का चल रहा मिलिट्री अस्पताल में इलाज

लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के एक सैनिक पर गुलदार ने हमला करके घायल कर दिया। घायल सैनिक को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायब सूबेदार सुरेश कुमार पीटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान कालेश्वर मंदिर के निकट गुलदार ने नायब सुबेदार पर पीछे से हमला करके घायल कर दिया।

सैनिक की पीठ पर गुलदार के नाखून के निशान लगने के साथ ही सिर पर भी चोट लगी है। वन क्षेत्राधिकारी बीडी तिवारी ने बताया की गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES