Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजोशीमठ में बेजुबान जानवरों की मदद करने के लिए आगे आयी ग्रेटर...

जोशीमठ में बेजुबान जानवरों की मदद करने के लिए आगे आयी ग्रेटर नोएडा की टीम

दिल्ली- एनसीआर।  ग्रेटर नोएडा की रहने वाली कावेरी भारद्वाज अपनी टीम के साथ जोशीमठ में बेजुबान जानवरों की मदद करने पहुंची है। वहां माइनस वन डिग्री तापमान में जगह-जगह घूमकर लावारिस और पालतू कुत्तों को खाना खिला रही है। अगर कोई कुत्ता घायल है तो रेस्क्यू कर उनका इलाज कर रही है। फिलहाल टीम अगले चार दिन वहां पर रहेगी। उसके बाद अगर जरुरत पड़ी तो और जरुरी सामान ग्रेटर नोएडा से लेकर जाएगी।

जोशीमठ में सड़कों, मकानों और खेतों में बड़ी दरार आ चुकी है। वहां की सरकार ने असुरक्षित मकानों को चिन्हित किया है। जिनको तोड़ने का काम शुरू हो गया है। जिन घरों को चिन्हित किया गया है। उनमें 194 पालतू कुत्ते हैं। जबकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में लावारिस कुत्ते भी रहते हैं। उनको समय पर खाना नहीं मिल रहा है। द डॉग मदर से जाने वाली कावेरी राणा को इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। पशु प्रेमी कावेरी राणा मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली है।

जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्विटर पर उत्तराखंड की सरकार से मदद मांगी। सरकार ने हर संभवन मदद देने का आश्वासन दिया। जिस पर कावेरी राणा अपनी टीम स्मार्ट सेंचुरी के साथ जोशीमठ पहुंच चुकी है। वहां जाकर टीम ने पालतू और लावारिस कुत्तों व बिल्लियों को खाना खिलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 70 कुत्तों को खाना खिलाया गया है।

इस दौरान दो कुत्तों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों घायल थे। उनका इलाज किया जा रहा है। टीम के पास चार दिन का खाना है। अगर और खाने की जरुरत होगी तो मंगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार और स्थानीय निवासी काफी मदद कर रहे है। अगर जो लोग अपने पालतू कुत्तों को ले जाने से इंकार करेंगे तो उनको सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। अभी लोगों ने अपने कुत्तों को घरों की रखवाली के लिए छोड़ा हुआ है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES