Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने गांधी व शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी!

राज्यपाल ने गांधी व शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी!

  राजभवन देहरादून 01 अक्टूबर, 2020(हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत हर दौर व स्थान में प्रासंगिक रहेंगे। गांधी जी के विचारों ने भारत वर्ष ही नही संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया है। गांधी जी के सत्याग्रह, ग्राम स्वराज, छूआछूत को समाप्त करने, नशा मुक्ति व महिला सशक्तीकरण से संबंधित विचार आज पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो चुके हैं। गांधी जी के नेतृत्व में स्वाधीनता आन्दोलन न केवल देश को राजनीतिक आजादी दिलाने का संघर्ष था बल्कि एक सामाजिक, सांस्कृतिक व भावनात्मक संघर्ष भी था जिसने लोगों में वैचारिक चेतना जगाई। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया। गांधी जी सामाजिक समरसता और सामाजिक समानता के पक्षधर थे।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन् करते हुए कहा कि शास्त्री जी की सादगी, सरलता, देशभक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन-आचरण, हम सभी के लिए प्रेरक है। ‘जय जवान-जय किसान’ के उनके उद्घोष ने पूरे देश में ऊर्जा व उत्साह का संचार किया था।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES