Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के टी.बी. के प्रति जनजागरूकता अभियान...

राज्यपाल ने टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के टी.बी. के प्रति जनजागरूकता अभियान ‘‘टी.बी. सील’’ का किया अनावरण

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के टी.बी. के प्रति जनजागरूकता अभियान ‘‘टी.बी. सील’’ का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को ‘‘टी.बी. सील’’ अभियान के लिए रुपये 01 लाख देने की घोषणा की। टी.बी. रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत ‘‘टी.बी. सील’’ का अनावरण किया जाता है, जिसका मूल्य 05 रुपये है। इससे संचित धनराशि का उपयोग टी.बी. रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान में संस्था द्वारा खर्च किया जाता है। एसोसिएशन 2008 से राज्य में क्षय रोग के प्रति दूरस्थ क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 2024 तक प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जनजागरूकता के साथ-साथ लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को टी.बी. के शुरुआती लक्षणों की पहचान हेतु जागरूक करना चाहिए प्रारंभिक अवस्था में टी.बी. का इलाज किया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस जनजागरूकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। इस अवसर पर महासचिव पूनम किमोठी, कोषाध्यक्ष जी0डी0 चौकियाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES