Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल श्रीमती मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता...

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

देहरादून (हि.डिस्कवर)

राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने श्री सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, और स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।
इस अवसर पर विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES