Tuesday, March 17, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिराज्यपाल ने नव संवत्सर, चैत्र प्रतिपदा, बैशाखी व नवरात्रि की बधाई दी

राज्यपाल ने नव संवत्सर, चैत्र प्रतिपदा, बैशाखी व नवरात्रि की बधाई दी

 राजभवन देहरादून 12 अप्रैल, 2021 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र प्रतिपदा, नवरात्रि तथा चेटीचंद पर्व की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा के साथ नव संवत्सर आरम्भ हो रहा है। यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आये।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि आने वाले नौ दिन हम सभी माँ दुर्गा की आराधना करेंगे। शक्ति पूजन का यह पर्व हमारे लिए तभी पूर्णतः सार्थक होगा जब हम समाज के हर क्षेत्र में बेटियों को बेटों के समान स्नेह, सम्मान और अवसर प्रदान करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर रहे और लोग सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य से युक्त हों।
प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई ।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि बैसाखी पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह किसानों और नयी फसलों से जुड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि आशा है कि इस अवसर पर समाज के सभी लोग  प्रेम, आपसी सौहार्द्र तथा बंधुत्व की भावना को मजबूत करेंगे तथा देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लेंगे।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि बैसाखी पर्व के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करें तथा अन्य लोगों को भी मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा स्वच्छता बनाये रखने के बारे में जागरूक करें। सभी लोग बैसाखी के पर्व पर किसान भाइयों की हर सम्भव सहायता करने का संकल्प भी लें।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES