Friday, August 22, 2025
HomeUncategorizedराज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँं दी !

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँं दी !

राजभवन देहरादून 25 नवम्बर, 2020(हि. डिस्कवर)
 राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँं दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत के लोगों ने भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था।
 राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि ‘‘मैं बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करती हूॅं। संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है।’’
   उन्हांने कहा कि संविधान हमें हमारे मूल अधिकार देता है लेकिन इनके साथ ही संविधान हमें हमारे मूल कर्त्तव्यो की शिक्षा भी देता है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्त्तव्यों का भी ध्यान रखे। तभी हम महान संविधान निर्माताओं के सपनों का भारत बना पायेंगे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES