Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडआरुषि निशंक को ग्लोबल वाटर वुमन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड, एक दशक से स्पर्श...

आरुषि निशंक को ग्लोबल वाटर वुमन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड, एक दशक से स्पर्श गंगा अभियान के तहत कर रहीं काम।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को ऊर्जा और पर्यावरण फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल वाटर वूमन एंटरप्रेन्योर अवार्ड-2020 से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मैरिस पायने और जल संसाधन मंत्री कीथ पीट ने दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित समारोह में ऊर्जा और पर्यावरण फाउंडेशन ने गर्वनिंग काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व अंडर सेक्रेटरी जनरल फॉर इकोनॉमिक्स एंड सोशल अफेयर्स यूनाइटेड नेशंस नितिन देसाई को भी श्द ईईएफ ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड-2020श् से सम्मानित किया गया। आरुषि निशंक ने कहा हमें पानी का संरक्षण करना चाहिए। देश के 22 शहरों में पानी का संकट है। 70 प्रतिशत पानी बर्बाद हो जाता है, जिसे हमें संरक्षित करना चाहिए।

आरुषि निशंक पिछले एक दशक से गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्पर्श गंगा अभियान के तहत काम कर रही हैं। इसके साथ ही वह महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। आरुषि देश की एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं, जिन्होंने दुनिया के एक दर्जन से अधिक देशों में प्रस्तुति दी है। वह एक फिल्म निर्माता भी हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES