Sunday, May 25, 2025
HomeUncategorizedजापान के पूर्व पीएम शिंजो की गोली मारकर हत्या। प्रधानमंत्री मोदी ने...

जापान के पूर्व पीएम शिंजो की गोली मारकर हत्या। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ब्यक्त किया शोक।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो को आज एक कार्यक्रम के दौरान बेहद नजदीक से गोली मारी गयी थी। उनको चुनावी सभा के दौरान गोली मारी गई थी। संदिग्ध हत्यारे को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस हत्या के बाद दुनियाभर में शोक की लहर है।

सम्पूर्ण जापान में शोक की लहर में डूबा हुआ है, वहीं इस वारदात से बाकी दुनिया भी हैरान है क्योंकि यह हत्या बेहद करीब से गोली मारकर की गई व हत्यारा वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उनके बॉडी गार्ड्स व पुलिस ने उसे पकड़ लिया।।

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे की हत्या पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही ऐलान किया है कि कल भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

हत्यारा पूर्व नेवी अफसर।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शिंजो आबे पर ये हमला शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ। ज्ञात हो कि रविवार को जापान में ऊपरी सदन के चुनाव हैं। आबे इसी चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। आबे ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वैसे ही उन पर पीछे खड़े हमलावर ने गोलियां चला दीं।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले की पहचान यामागामी तेत्सुया के रूप में हुई है जो पूर्व में नेवी में काम कर चुका है। उसकी उम्र 41 साल है। गोली चलाने के बाद यामागामी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पूछताछ में यामागामी ने बताया है कि वो आबे की किसी बात से ‘नाराज’ था, इसलिए उनकी जान लेना चाहता था। अभी पूछताछ जारी है व वहां की इंटेलिजेंस एजेंसियां जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि आबे जापान ही नहीं बल्कि भारत में भी लोकप्रिय थे व प्रधानमंत्री मोदी के करीबी नेताओं में से एक थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES