Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम त्रिवेन्द्र ने की सीएम धामी की तारीफ, कहा सही दिशा में...

सीएम त्रिवेन्द्र ने की सीएम धामी की तारीफ, कहा सही दिशा में चल रही है यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की जांच

देहरादून। दिल्ली से लौटे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की हैं। पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों पर उन्होंने यूकेएसएसएससी सहित अन्य भर्ती मामलों व विधानसभा बैकडोर भर्ती में धामी सरकार द्वारा लिए गये निर्णयों की तारीफ की है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं की जांच सही दिशा में चल रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सही फैसले लिये हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि राज्य सरकार ने जिस तरह से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हटाकर राज्य लोक सेवा आयोग से परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है वह सराहनीय है क्योंकि युवाओं में नकारात्मकता तभी खत्म हो गई जब भर्तियों के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की भी तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने जिस तरह मुख्यमंत्री के निवेदन पर जांच कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की पृष्ठभूमि जानते हैं इसलिए जांच पारदर्शी होगी और दूध का दूध पानी का पानी होगा। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नडडा से संगठनात्म विषयों पर चर्चा हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी चारधाम यात्रा व पर्यावरण संबधी विषयों पर चर्चा हुई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES