Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखंडसांता बनकर बच्चों के बीच पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत,...

सांता बनकर बच्चों के बीच पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, पूरी की फरमाइश।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को नए अवतार में नजर आए। उन्होंने क्रिसमस अनूठे अंदाज में मनाया। अपने राजपुर रोड स्थित आवास पर वे सांता क्लाज के अवतार में बच्चों की टॉफी-चॉकलेट की फरमाइश पूरी करते नजर आए।

सांता बनकर बच्चों के बीच पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, पूरी की फरमाइश।

उनका यह अंदाज जहां बच्चों को भा गया, वहीं सियासी हलकों में भी आकर्षण का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर हरीश रावत की सांता क्लाज की तस्वीरें वायरल होने लगीं।

हरीश रावत के साथ ही छोटे बच्चे भी सांता क्लाज की ड्रेस पहने नजर आए। उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।

हरीश रावत ने जहां पहले तुलसी पूजन कर और गीता जयंती पर बधाई देकर पुरातन भारतीय संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव को अभिव्यक्त किया। वहीं, क्रिसमस पर सांता क्लाज बनकर एक और संदेश देने की कोशिश की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी लिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES