Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedपूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर

पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकार भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए, विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धरण की हुई थी साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए। वहीं, अनुष्का शर्मा भी साडी में नजर आईं। इस दौरान वे भी महाकाल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही थी।

इससे पहले, नए साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। वे दो दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी। विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए। इससे पहले, दिल्ली और नागपुर टेस्ट में भी उनका यही हाल रहा था। ऐसे में अपने रुठे बल्ले को मनाने और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES