(मनोज इष्टवाल)
गुजरात के गिर नेशनल पार्क में कार्यरत फारेस्ट गार्ड महेश सोंदर्वा का एक वीडिओ वायरल हुआ है जिसमें महेश ड्यूटी समाप्त कर रात्री को जब घर लौट रहे थे तब एक सफ़ेद शेर बीच सड़क में लेटा हुआ था जिसके कारण पार्क का ट्रैफिक जाम हो गया और शेर हुए कि उठने का नाम नहीं ले रहा था! महेश ने शेर को संबोधित करते हुए आवाज दी कि दिन भर हम तुम्हारी सेवा करते हैं अब हमें भी तो घर जाने दो! शेर महेश की आवाज सुनते ही उठा व चल दिया! इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया जिसे उप वन संरक्षक डॉ. अंशुमन ने ट्विटर पर पोस्ट कर दिया!
इस वीडियो को अपने ट्विटर पर उप वन संरक्षक डॉ. अंशुमान ने पोस्ट करते हुए लिखा- वीडियो में फ़ॉरेस्ट गार्ड महेश सोंदर्वा हैं! डॉ. अंशुमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “मेरा बहादुर स्टाफ़ शेर से प्रार्थना करता है कि मैं पूरे दिन तुम्हारी सेवा में रहा, मुझे जाने दो!”
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे लगता है कि यह इस तरह के क्षण हैं जो गिर को रहस्य में लिपटे हुए बनाता है ..! मेरा मानना है कि स्टाफ और शेर केमिस्ट्री को एक हिंदी गीत ‘एक एहसास है इसे रूह से महसूस करो’ से समझा जा सकता है!”
My lion hearted staff pleads (in Gujarati) that I am there full day in your service so now please let me go and the King gracefully agrees. #wildlifeweek2020 @DCFGirEastDhari @ParveenKaswan @CCF_Wildlife @Alok_brahmbhatt @susantananda3 @aditiraval 📹: Guard Mahesh Sondarva pic.twitter.com/4xVqyduUuQ
— Dr. Anshuman Sharma, IFS (@forestwala) October 5, 2020

