Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडविदेशी महिला ने दून मिलने आने का झांसा देकर ठगे 2.70 लाख...

विदेशी महिला ने दून मिलने आने का झांसा देकर ठगे 2.70 लाख रुपये

देहरादून। विदेशी महिला बन साइबर ठग ने मिलने आने का झांसा देकर दून निवासी व्यक्ति से 2.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर दीपक सिंह पंवार निवासी जागृति विहार ने तहरीर दी। बताया कि ड्रेन राय अडारा नाम की महिला का उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन झांसा दिया कि वह उससे मिलने भारत आना चाहती है।

महिला ने एक दिन पीड़ित को अपना फ्लाइट का टिकट भेजा। बीते 16 सितंबर को उसने पीड़ित से बात की। कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। एक घंटे बाद एक अनजान नंबर से पीड़ित को फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय कस्टम अधिकारी लोकेश कुमार के रूप में दिया। कहा कि उसकी दोस्त ड्रेन राय अडारा भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के साथ पकड़ी गई है। छोड़ने का झांसा देकर तीन लाख रुपये मांगे। पीड़ित के पास 2.70 लाख रुपये थे। जो उसने उक्त व्यक्ति के बताए खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद पीड़ित ने लोकेश कुमार और ड्रेन राय के नंबर पर फोन किया। उस दिन से दोनों नंबर बंद आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES