Monday, October 20, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए...

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विधायक, मंत्रियों से लेकर पुरोहित तक लगे पूजा-पाठ में

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी है। लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गंगा घाटों पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चंद्रयान की सफलता के लिए विधायक,मंत्रियों सहित पुरोहित सभी पूजा-पाठ में लगे हैं। वहीं सीएम धामी जहां इस अवसर को लाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

आइए देखिए एक नजर में देवभूमि में कहां कैसे है उल्लास

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं।  चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है।

हरिद्वार में चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा पाठ।

चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में होगा चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण। एल्पाइन स्कूल के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग।

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए पूज्य स्वामी महाराज ने कन्या गुरुकुलम में यज्ञ-हवन किया।

 

चंद्रयान की सफलता के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंदर पुरी महाराज ने किया यज्ञ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES