Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए पांच भारतीय मूल के दिग्गज...

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए पांच भारतीय मूल के दिग्गज नेता

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में, सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टी के रिकॉर्ड पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कई अन्य राज्य विधानसभाओं में भी चुने गए हैं। इन सभी नेताओं की जीत से भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों में खासा उत्साह है। भारत से भी लोग लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। आइए जानतें हैं कौन हैं वे पांच भारतीय मूल के दिग्गज जो कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 57 वर्षीय अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन तमिका हैमिल्टन को हराया। बेरा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय-अमेरिकी हैं और 2013 से इस सीट पर हैं।

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी थानेदार ने मिशिगन से रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को हराकर कांग्रेस का चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनने का रिकॉर्ड बनाया।

इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल जिले में, 49 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति रिपब्लिकन उम्मीदवार क्रिस दरगिस को हराकर लगातार चौथी बार फिर से निर्वाचित हुए। सिलिकॉन वैली में रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी रितेश टंडन को हराया। खन्ना भी लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा प्रतिनिधिसभा में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद, चेन्नई में जन्मी प्रमिला जयपाल ने वाशिंगटन प्रांत के 7वें कांग्रेस जिले में अपने प्रतिद्वंद्वी क्लिफ मून को हराया। वह भी लगातार चौथी बार जीत कर आई हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES