Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडपौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम। राष्ट्रीय स्तर पर...

पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम। राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान। बनेगा लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन।

पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम। राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान। बनेगा लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन।

पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी है। उन्होंने पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण हेतु 4.62 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की है। इन दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा और इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सदाशयता हेतु उनका आभार प्रकट किया है।

राज्य सभा सांसद बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। जो भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

सांसद बलूनी ने कहा कि भविष्य में यह दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे, इसके साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि पौड़ी शहर ब्रिटिश काल में गढ़वाल मुख्यालय था जो वर्तमान में जिला मुख्यालय है. यह जिला 5,440 वर्ग किलोमीटर के भौगोलिक दायरे में एक गोले के रूप मैं बसा है। जिसके उत्तर मैं चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल है, दक्षिण मैं उधमसिंह नगर, पूर्व में अल्मोडा और नैनीताल और पश्चिम मैं देहरादून और हरिद्वार स्थित है। पौड़ी मुख्यालय से हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं लगभग 3/4 वृत्त घेरे में एक थाली के आकार में फैला हुआ है जो इसकी सुन्दरता मैं चार चाँद लगाती हैं। यहाँ विभिन्न प्रजाति के वन्य औषधि युक्त जंगल, बड़े-बड़े उतुंग पर्वत जो मध्य हिमालयी भू-भाग से लेकर मैदानी भू-भाग तक पसरी शिवालिक पर्वत श्रेणियों के रूप में जानी जाती है। ऊँचे बुग्याल, चाल-खाल व सीढीनुमा खेत इसकी सुन्दरता को बहुत ही मनमोहक बनाते हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT