Wednesday, November 4, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट। प्रदेश में फिल्मांकन...

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट। प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट। प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ‘मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES