Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहिंदू मुस्लिम के विवाह को त्रिवेंद्र सरकार दे रही पचास हजार। यूकेडी...

हिंदू मुस्लिम के विवाह को त्रिवेंद्र सरकार दे रही पचास हजार। यूकेडी ने किया कड़ा प्रतिकार।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड में हिंदुत्व पैरोकार कहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में अंतर धार्मिक व युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए बाकायदा 50,000 रुपए दे रखी है जबकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कहना है कि विवाह करने के लिए धर्म बदलना अवैध है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट भी विवाह करने के लिए धर्म बदलने को अवैध मान चुका है, लेकिन उत्तराखंड सरकार है कि अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए बाकायदा प्रोत्साहन दे रही है।

इससे गरीब लोग विवाह करने के लिए दूसरे धर्म के लोगों को जीवन साथी चुनने की ओर अग्रसर होंगे।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार इस तरीके के विवाहों को लव जिहाद करार देती है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर तुल जाती है। यहां तक कि दंगे कराने में भी आगे रहती है।

वहीं दूसरी ओर वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरीके के विवाहों को प्रोत्साहन देने के लिए बाकायदा ₹50000 दे रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि इस तरीके की नीति से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा और आपसी भाईचारा भी खराब होगा।

उत्तराखंड क्रांति दल ने तत्काल इस तरह के शासनादेश को वापस लेने की मांग की है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए और भी कई तरीके हो सकते हैं लेकिन सरकार एक ओर लव जिहाद को लेकर राजनीति करती है वही अंतर धार्मिक विवाह को बढ़ावा दे रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि सरकार ने यह आदेश तत्काल वापस नहीं लिया तो उत्तराखंड क्रांति दल मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES