Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगर में त्यूनी पुल के पास बने एक घर में लगी भीषण...

विकासनगर में त्यूनी पुल के पास बने एक घर में लगी भीषण आग, घर के अंदर तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका

देहरादून। विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका है। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका।

जिसके चलते आग और विकराल हो गई।  जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES