Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडएक जनवरी से सभी गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य, नितिन गडकरी की दो...

एक जनवरी से सभी गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य, नितिन गडकरी की दो टूक।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया गया है। गडकरी ने गुरुवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक जो छूट कुछ वाहनों को दी जा रही थी, उसे खत्म कर दिया गया है और एक जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग प्रणाली अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी थी। फास्टैग प्रणाली 2011 में लागू की गई थी और 2018 तक 34 लाख से ज्यादा वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे थे। वर्ष 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए फास्टैग को जरूरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सभी वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल के नकद भुगतान के लिए नहीं रुकना पड़ेगा और यात्रा में समय की बचत होगी।

दरअसल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। ऐसे में एक जनवरी से उन पुराने वालों के लिए भी फास्टैग अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES