Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडबारिश के बाद भी जंगलों की आग से नहीं मिली राहत, तेज...

बारिश के बाद भी जंगलों की आग से नहीं मिली राहत, तेज हवाओं के चलते आग ने लिया विकराल रूप

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे में कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद भी जंगलों की आग से राहत नहीं मिली। उल्टा तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके चलते 25 स्थानों पर आग लगी, जबकि छिटपुट बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कुमाऊं में 21 गढ़वाल में तीन और आरक्षित वन क्षेत्र में एक जगह आग लगने की घटना दर्ज की गई।

इनमें करीब 27 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ, जबकि 70 हजार दो सौ रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 221 घटनाएं सामने आईं, इनमें 299 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। वहीं, आठ लाख 76 हजार 160 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। गढ़वाल में 80, कुमाऊं में 123 और आरक्षित वन्यजीव विहार क्षेत्र में 18 घटनाएं हो चुकी हैं। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES