Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क की संपत्ति में आई भारी गिरावट

एलन मस्क की संपत्ति में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली। बीते दिन गुरुवार को टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इसका सीधा असर कंपनी के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति पर पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार यह अब तक की सातवीं सबसे बड़ी गिरावट है। आइए, इस रिपोर्ट में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में बीते दिन गिरावट देखने को मिली है। इसका असर एलन मस्क की कुल संपत्ति पर भी पड़ा है। बीते एक दिन में ही एलन मस्क की कुल संपत्ति 20.3 बिलियन डॉलर कम हो गई। संपत्ति के कम होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत है। दरअसल, टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती जारी है। इस कटौती को जारी रखना पड़ सकता है। ऐसे में टेस्ला के शेयरों में गिरावट आ सकती है।

कुल संपत्ति के गिरावट के बाद मस्क और दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच संपत्ति के मूल्य का अंतर और कम  हो गया है।  अरनॉल्ट लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन है। टेस्ला के शेयर में गिरावट के बाद भी मस्क की संपत्ति अरनॉल्ट से लगभग 33 बिलियन डॉलर ज्यादा है।

बीते दिन केवल एलन मस्क की संपत्ति में ही गिरावट नहीं आई है। इनके साथ ्रद्वड्ड5शठ्ठ.ष्शद्व ढ्ढठ्ठष्. के जेफ बेजोस, ह्रह्म्ड्डष्द्यद्ग ष्टशह्म्श्च. के लैरी एलिसन, पूर्व रूद्बष्ह्म्शह्यशद्घह्ल ष्टशह्म्श्च. सीईओ स्टीव बाल्मर, मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक के मार्क जुकरबर्ग और अल्फाबेट इंक के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की कुल संपत्ति में भी गिरावट आई है। इनकी संपत्ति में भी 20.8 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह है कि टेक-हैवी नैस्डैक-100 के शेयर 2.3 फीसदी गिर गए हैं।

गुरुवार के दिन न्यूयॉर्क के शेयर बाजार में सबसे ज्यादा टेस्ला के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। ऑस्टिन स्थित टेस्ला के शेयर  9.7 फीसदी गिरकर 262.90 डॉलर पर आ गए। ये गिरावट 20 अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा देखने को मिली है। कंपनी ने पहले से ही कम हो रही प्रॉफिट को लेकर चेतावनी दी थी। इस गिरावट ने महीनों की मार्क डाउन में ऑटोमोटिव सकल मार्जिन पर असर डाला है, ऐसे में ये दूसरी तिमाही में चार साल के निचले स्तर पर गिर गया है।
टेस्ला के शेयरों में गिरावट क्यों

टेस्ला के चेयरमैन मस्क ने कहा कि अगर ब्याज दरें इसी तरह बढ़ती रही तो टेस्ला को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों को कम करनी होंगी। महीनों की मार्क डाउन ने पहले ही ऑटोमोटिव सकल मार्जिन पर असर डाला है, जो दूसरी तिमाही में चार साल के निचले स्तर पर गिर गया है।
मस्क और अरनॉल्ट की नेटवर्थ

52 वर्षीय मस्क की संपत्ति में टेस्ला की हिस्सेदारी के साथ-साथ स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज और ट्विटर की भी हिस्सेदारी है। इस साल बुधवार तक उनकी संपत्ति करीब 118 अरब डॉलर बढ़ गई थी। वहीं, टेस्ला के शेयर 136 प्रतिशत चढ़ गए। अगर दुनिया के दूसरे व्यक्ति की संपत्ति देखें तो 74 साल के अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस साल 39 अरब डॉलर बढक़र 201.2 अरब डॉलर हो गई है। इसी के साथ पेरिस स्थित रुङ्करू॥ के शेयरों में भी 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES