Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से...

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.40 दर्ज की गई। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।

jagranभूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास था। इससे पहले उत्तरकाशी जनपद में 5 मार्च को भूकंप महसूस किया गया था जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ही निकट था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES