Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, अफरा-...

चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, अफरा- तफरी मचाकर घरों से बाहर निकले लोग

चमोली। उत्तराखंड में भूकंप से धरती डोल गई। चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।  बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है। जनपद में स्थिति सामान्य है। बता दें कि जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES