Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडनैनीताल के ओखलढूंगा में बादल फटने से लगभग 50 परिवारों के घरों...

नैनीताल के ओखलढूंगा में बादल फटने से लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में घुसा पानी और मलबा

प्रभावित परिवारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में किया गया विस्थापित 

नैनीताल। कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना से लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में पानी और मलबा घुस गया। प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। वहीं रामनगर से 25 किमी दूर कालाढूंगी तहसील के पाटकोट-भलोन के बीच का नाला उफान में आ गया। दूसरी तरफ पिथौरागढ़ में सुबह बारिश जारी है। चीन सीमा को जोड़ने वाला धापा- मिलम मोटर मार्ग धापा के समीप बोल्डर मलबा गिरने से बंद हो गया है। लिपुलेख सड़क पहले से बंद है। जिले में 18 से अधिक सड़कों में मलबा आया है।

ग्राम प्रधान प्रति चौरसिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन चौधरी ग्रामीण हीरा भंडारी,गणेश पटवाल,मोहन चौरसिया, मोहन जोशी आदि ने प्रशासन से किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा और डोन नाले में तटबंध बनाने की मांग की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES