Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडडॉ हरक सिंह रावत का बयान। किसी साजिश के तहत किया जा...

डॉ हरक सिंह रावत का बयान। किसी साजिश के तहत किया जा रहा है कांग्रेस में जाने का मिथक प्रचार।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

सोशल मीडिया के माध्यम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी के संबंध में मिथक प्रचारित किया जा रहा है, वो अत्यंत घृणित एवं निंदनीय है।

डॉ हरक सिंह रावत जी द्वारा प्रेस को अवगत कराया गया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन से कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है और हताश वश ऐसे भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है।

डॉ हरक सिंह रावत जी द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए, उन सभी लोगों की भर्तसना की है, जो इस कृत्य में शामिल है।

डॉ हरक सिंह रावत द्वारा प्रदेश के विकास के लिए सदैव कार्य किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।
माननीय मंत्री जी ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉ हरक सिंह रावत जी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर अत्यंत उत्साहित है और स्वागत सम्बन्धी कार्यों की तैयारियों में व्यस्त है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES