Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तराखंडमीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने की सचिव सूचना शैलेश...

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने की सचिव सूचना शैलेश बगौली से भेंट

देहरादून (हि. डिस्कवर)

सचिवालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी भेंट की।

ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सरकार के मध्य बेहतर समन्वय से राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिये गये निर्णयों एवं नीतियों का लाभ समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में भी और अधिक सफलता मिल सकेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES