Thursday, January 22, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिदेवस्थानम बोर्ड ....जनभावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्यः महाराज

देवस्थानम बोर्ड ….जनभावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्यः महाराज

देहरादून 30 नवम्बर 2021 (हि. डिस्कवर)

पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के पश्चात जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की जो घोषणा की है वह स्वागत योग्य कदम है।


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के बाद पंडा, पुरोहितों, पुजारियों और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का जो निर्णय लिया है वह एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा उसके पश्चात विधानसभा में भी इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होने कहा कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत हमने जो रिर्पोट मुख्यमंत्री को सौंपी उसके आधार पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जो निर्णय उन्होने लिया है वह उचित और स्वागत योग्य है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES