Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून: ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा ,थाना राजपुर क्षेत्र में तेज बारिश का कहर, कई...

देहरादून: ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा ,थाना राजपुर क्षेत्र में तेज बारिश का कहर, कई घरों में घुसा मलवा, मलवे में फंसी एक महिला व तीन पशु

देहरादून। बीती देर रात को थाना राजपुर पुलिस को सूचना दी गई कि ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा ,थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश के कारण मालवा आ गया है, और उस मलबे में एक महिला व पशु फंस गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित कर पुलिस बल के घटनास्थल हेतु रवाना हुए साथ ही एसडीआरएफ,फायर सर्विस व 108 को भी सूचित किया गया।

घटनास्थल पहुंचकर देखा की सहस्त्रधारा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्रह्मपुरी के निकट मलबा आने से बंद हो गया है। पुलिस द्वारा पैदल मार्ग से चलकर ब्रह्मपुरी गांव पहुंची वहां एक महिला बुधेश्वरी क्षेत्री पत्नी चंद्र बहादुर निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून मलबे में फंस रखी थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया। मलवा आने से तीन पशु भी दब गए वह ४ मकानों को भारी नुकसान पहुंचा तथा कई मकानो में मलबा घुस गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES