Sunday, February 22, 2026
Homeदेश-प्रदेशरक्षामंत्री ने जानी पूर्व मुख्यमंत्री मे.ज. (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की कुशलक्षेम

रक्षामंत्री ने जानी पूर्व मुख्यमंत्री मे.ज. (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की कुशलक्षेम

नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2025 (हि. डिस्कवर)

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक माननीय रक्षा मंत्री को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

इस भेंट पर जानकार देते हुए श्रीमती ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आदरणीय पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) जी का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए माननीय रक्षा मंत्री को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया।

यह शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौरवशाली सैन्य परंपरा के सम्मान और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES