Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ा मौत का आंकड़ा,...

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ा मौत का आंकड़ा, 20 फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर

दिल्ली- एनसीआर। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं संक्रमण दर भी 20 फीसदी के करीब पहुंच गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना के 733 नए मामले सामने आए। वहीं 460 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। जबकि दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। शुक्रवार को 3678 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें 19.93 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 2331 हो गए हैं। इनमें से 1491 मरीज होम आइसोलेशन में जबकि 91 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से सात वेंटीलेटर पर, 54 आईसीयू में और 36 ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES