Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर दी है। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘आज मैंने कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। अत: डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह खुद हो आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं’।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES