Monday, July 14, 2025
Homeउत्तराखंडपुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल हुए समर्थकों सहित भाजपा...

पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल हुए समर्थकों सहित भाजपा में शामिल। शामिल होते ही मिला विधान सभा उम्मीदवार का टिकट।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

भाजपा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेता दुर्गेश लाल को अपने पाले में कर लिया है। सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुबह सदस्यता ग्रहण की व शाम होने से पहले ही उन्हें भाजपा ने  विधान सभा उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकेे हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। नवम्बर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया।

सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES