Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वार कुम्भ मेला 2021 की तैयारी नोटिफिकेशन से पूर्व पूर्ण करें-मदन कौशिक।

हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 की तैयारी नोटिफिकेशन से पूर्व पूर्ण करें-मदन कौशिक।

देहरादून  10  अगस्त, 2020 (हि. डिस्कवर)
सचिवालय स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली, सभागार में, हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 में होने वाले कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुये, नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 की तैयारी नोटिफिकेशन से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला में जनसुविधाओं को देखते हुए सभी कार्य योजना बना लें। दिसम्बर के बाद होने वाले नवीन कार्य को स्वीकृति न दी जाये। मंत्री ने कहा कि सड़क पर होने वाले, अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य, गैस पाइप लाइन का कार्य, सीवरेज, पेयजल और विद्युत के कार्य, अमृत योजना, सिडकुल फोर लेन एवं आस्था पथ के कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिए जायें।
यू0पी0सी0एल0 के प्रबन्ध निदेशक नीरज खैरवाल 12 अगस्त को हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में अंडरग्राउण्ड केबल कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
मंत्री ने कुम्भ कार्य में पारदर्शिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि थर्ड पार्टी मौके पर जाकर जांच करे, सैम्पल ले, एक्शन टेकेन रिपोर्ट दे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों को कैम्प करने के लिए निर्देश दिये।
इस अवसर पर सचिव लो0नि0वि0 रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव राधिका झा, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव (प्रभारी) चन्द्रेश कुमार एवं मेलाधिकारी दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES