Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडकमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने भूस्खलन प्रभावित जाखण गांव में सम्भाली राहत एवं...

कमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने भूस्खलन प्रभावित जाखण गांव में सम्भाली राहत एवं बचाव कार्यों की कमान

देहरादून। लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव में गतिमान SDRF के राहत एवं बचाव अभियान का कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके द्वारा सम्पूर्ण गांव का स्थलीय निरीक्षण कर SDRF टीमों को शीघ्रता से राहत एवं बचाव कार्यों को करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। उनके कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावी तौर पर किये जा रहे है।

कल दोपहर के समय हुए भूस्खलन में जाखण गाँव के 9 मकान तथा 7 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गयी थी, जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। SDRF द्वारा ध्वस्त मकान में फंसे पशुओं को सुरक्षित निकालकर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं सुरक्षा की दृष्टिगत सभी प्रभावित लोगों को उनके आवश्यक समान के साथ पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित तौर पर पहुंचाया दिया गया था।

सेनानायक SDRF द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि SDRF की टीमें कल से ही जाखन गांव में राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित होकर कर रही है। प्रभावित लोगों की हर तरीके से सहायता की जा रही है। SDRF टीमें प्रभावित क्षेत्र में कड़ी नजर बनाये हुए है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रत्यावेदन हेतु SDRF मौके पर मौजूद है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES