Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखंडजनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत भाजपा में हुए शामिल,...

जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत भाजपा में हुए शामिल, बोले बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की।

बुधवार को विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से भी मुलकाता की थी। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES