Friday, July 26, 2024
Homeउत्तराखंडबर्फबारी के चलते केदारनाथ में बढ़ी ठंड

बर्फबारी के चलते केदारनाथ में बढ़ी ठंड

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीती रात भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई जबकि गुरुवार को दोपहर 12 बजे बाद बर्फबारी शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में कपाट बंद होने से पहले ठंड काफी बढ़ गई है। केदारनाथ में मौसम अब सर्दियों के अनुकूल होने लगा है। एक ओर तापमान पहले ही माइनस 7 पर पहुंच रहा है वहीं अब बर्फबारी होने से यहां ठंड और भी अधिक हो गई है।

बीती सांय केदारनाथ में बर्फबारी हुई, जिससे यहां पहले की तुलना में ठंड बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को भी दोपहर बाद बर्फबारी हो गई। हालांकि अभी बर्फबारी जमने में वक्त लगा रही है, किंतु कुछ दिनों में केदारनाथ में बर्फबारी का क्रम और तेजी से बढ़ने लगेगा। यहां पहुंच रहे यात्रियों के साथ ही व्यापारी, तीर्थपुरोहित एवं अधिकारी कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य सेनाओं को जवानों को बर्फबारी के बीच मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ के कपाट भैया दूज को बंद होने हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT