Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedसीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि...

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धाजलि

उत्तर प्रदेश। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित कई मंत्री उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा,

कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है,
कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है।
किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं,
किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES