Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम त्रिवेंद्र ने भराड़ीसैंण में भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, 70...

सीएम त्रिवेंद्र ने भराड़ीसैंण में भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा।

चमोली (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण(चमोली) में भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में सरकार के चार साल पूर्ण होने पर 18 मार्च को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इससे पहले सीएम रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोमवार को वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गैरसैंण में बनने वाले सेंटर आफ एक्सीलेंस इन एम्प्लायमेंट, इंटरप्रिन्योरशिप एंड इनोवेशन का उद्घाटन करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES