Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम तीरथ ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेसी विधायकों से लिया विकास कार्यों...

सीएम तीरथ ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेसी विधायकों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक।

देहरादून (हि. डिस्कवर)


मुख्यमंत्री केवल बीजेपी का नही होता बल्कि राज्य का होता है, इस बात को आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चरितार्थ कर दिया है।
सीएम तीरथ ने आज विपक्ष के विधायकों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सबसे सुदूर सीमांत क्षेत्र धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी से उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। लोकतंत्र में विपक्ष को भी साथ लेकर चलना जरूरी होता है, इसलिए मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में विपक्ष के अन्य विधायको से उनके गृह क्षेत्रो के फीडबैक लेंगे।

आपको बताते चलें कि पूर्वर्ती त्रिवेंद्र सरकार में विपक्षी विधायकों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता न देने के लगातार आरोप लगाए थे, अब तीरथ रावत सरकार ने विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में लंबे समय से जनहित की समस्याओं हल करने की कवायद शुरू कर दी है इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने उत्तराखंड में सबसे पहले यह परंपरा शुरू की थी। एनडी तिवारी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ ही विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णायक से लिया करते थे। अब एक बार फिर से तीरथ रावत के इस सकारात्मक रवैए से सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के विधायकों की भी उम्मीदें बढ़ गई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES