Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने किया पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक "The...

सीएम धामी ने किया पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक “The Heavenly Abode” का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक The Heavenly Abode पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल की जो बात कही है। उस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी से अपनी यात्रा व्यय की 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर व्यय करने की बात कही है।

‘‘The Heavenly Abode’’ पुस्तक की लेखिका स्मृति हरि एवं आशु जैन ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनो के बारे में जानकारी दी गई है। अन्य देशों के लोगों को भी उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी हो इसलिए यह पुस्तक अंग्रजी में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES