Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर...

सीएम धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेण्डर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, किसान कॉल सेंटर नम्बर 1551, सीएम हेल्पलाईन नम्बर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर 1070 की जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES