Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडCM धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का...

CM धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में करीब एक घंटा क्रिकेटर ऋषभ पंत की माता सरोज पंत और बहन साक्षी पंत से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से पंत के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और डॅाक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया।

उन्होंने कहा कि परिजनों व चिकित्सकों के अनुसार ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा है। चोटों के कारण ऋषभ के शरीर में अभी काफी दर्द है। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में जारी रहेगा। सीएम ने कहा कि पंत के इलाज में सरकार की ओर से जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी वो तत्काल की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद कई लोगों ने ऋषभ की मदद की थी। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ की जान बचाई। सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।  वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पंत के घायल होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। उन्हें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है। डीजीपी ने घायलों की मदद करने के लिए लोगों से अपील की है। आश्वस्त किया है कि लोगों की पुलिस पूरी तरह से मदद करेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES