Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedCM धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, ऐतिहासिक जीत...

CM धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने की दी बधाई

दिल्ली।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं।

सीएम धामी ने कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा। जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी प्रस्ताव रखा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES