Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedचीन ने जापान के नागरिकों को साधारण वीजा जारी करना  किया बंद 

चीन ने जापान के नागरिकों को साधारण वीजा जारी करना  किया बंद 

बीजिंग। चीन ने टोक्यो द्वारा चीन के यात्रियों के लिए नकारात्मक पीसीआर परीक्षण प्रस्तुत करने की ‘भेदभावपूर्ण’ आवश्यकता के संबंध में जापान के नागरिकों को साधारण वीजा जारी करना बंद कर दिया है। जापान में चीन के दूतावास ने यह जानकारी दी। जापान में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के एक बयान में कहा गया है कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज से चीन की यात्रा करने वाले जापान के नागरिकों के लिए सामान्य वीजा को निलंबित कर रहे हैं।

यह निर्णय जापान द्वारा 30 दिसंबर को चीन से आने वालों के लिए सख्त क्वांरटीन उपायों की घोषणा के बाद आया। इनमें विशेष रूप से अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण और चीन की उड़ानों के लिए जापान के हवाई अड्डों की संख्या को चार तक सीमित करना शामिल है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन इस तरह की आवश्यकताओं को भेदभावपूर्ण मानता है और बीजिंग जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे पहले चीन ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों को अल्पकालिक वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES