Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने किया पुस्तक मानस मोती का विमोचन।

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक मानस मोती का विमोचन।

देहरादून 09 जुलाई, 2021 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में योगी प्रियव्रत अनिमेष द्वारा आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘मानस मोती’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी प्रियव्रत द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डालने के साथ ही युवाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मानस मोती में लघु कथाओं के माध्यम से दी गई सारगर्भित शिक्षाएं समाज को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी। पुस्तक के विमोचन के लिये लेखक योगी प्रियव्रत अनिमेष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिक्किम सरकार की परियोजना निवेश आयुक्त सुश्री मृणालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES