दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जौलीग्रांट, देहरादून के स्वामीराम हिमालयन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल जी से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी थे।
मुख्यमंत्री ने बौंठियाल का हालचाल जाना और उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बौठियाल काफी समय से अस्वस्थ है और उनका इलाज जॉलीग्रांट में चल रहा है। बौंठियाल ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.