देहरादून (हि. डिस्कवर)
विगत दिवस सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल्स के लगभग दो दर्जन पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर जहाँ एक ओर चम्पावत विधान सभा उप-चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर उन्हे सम्मानित किया वहीँ दूसरी ओर न्यूज़ पोर्टल्स की सात सूत्रीय मांग -पत्र भी उन्हें सौंपा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सूचना विभाग में अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र जोशी क़ो याद करते हुए उन यादों क़ो भी साझा ज़ब वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी, अरुण शर्मा, मनोज इष्टवाल, नारायण परगाई उनके विवाहोत्सव में शामिल होने उनके गाँव पहुंचे थे व वहां से नेपाल महेन्द्रनगर घूमने गए थे। अपनी यादों क़ो साझा करते हुए वे तब गमगीन हो गए ज़ब उन्होंने राजेंद्र जोशी क़ो स्मरण करते हुए कोरोना काल में हुई उनकी अकाल मृत्यु का संज्ञान लिया।
उन्होंने पत्रकारों से स्व. राजेंद्र जोशी के परिवार के सदस्यों की जानकारी जुटाते हुए पूछा कि उनके बेटे क्या कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र जोशी व उनके परिजनों की सुध लेकर यकीनन अपनी महानता का परिचय दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री क़ो जानकारी दी कि स्व. राजेंद्र जोशी क़ी पत्नी श्रीमति अनीता जोशी गृहणी हैं, उनकी पुत्री व एक पुत्र क़ी शादी हो चुकी है व बड़ा पुत्र अविनाश जोशी आरटीओ कार्यालय रुड़की में कार्यरत है जबकि छोटा पुत्र शान्तनु जोशी उनका न्यूज़ पोर्टल देवभूमि मीडिया संभाल रहा है। ऐसे में वह कैसे न्यूज़ पोर्टल संभाल रहा होगा उसका संज्ञान लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में महानिदेशक सूचना रणवीर चौहान से मुखातिब होकर स्व. जोशी राजेंद्र जोशी के परिवार क़ी जानकारी जुटाने क़ो कहा है।
इस दौरान पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, चंदन एस कैंतुरा, पंकज पंवार, रतन नेगी, सोनू कुमार, डा बीपी बलोदी, रजनीष सैनी राकेश बिजल्वाण, धनश्याम जोशी, अजीत काम्बोज, आकाश गौड़, अमित अमोली, रमन जायसवाल, अवधेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।